Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-30 at 20.52.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2025। पालीवाल समाज 24 खेड़ा कोरनावाटी क्रिकेट प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विजेता रहीं मंडली टीम और गगाड़ी टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों के सम्मान के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान से पालीवाल समाज के मौजिज लोग आयोजन में शामिल हुए व कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी आयोजकों की सराहना की। आयोजक सदस्यों ने सभी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान संत भगवताचार्य कन्हैयालालजी पालीवाल शामिल हुए। संत ने समाज में सहयोग व आपसी सौहार्द के भाव को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का महत्व बताया। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। समापन समारोह में समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल नेवरी ने अपने संबोधन में शिक्षा पर ध्यान दिए जाने की बात कही। मंच पर उपाध्यक्ष भैराराम गगाड़ी, सचिव किशनाराम, सह सचिव सोहन दूगर, युवा अध्यक्ष त्रिलोक, उपसरपंच जितेन्द्र कुई, हरीश नेवरी, स्वरूप सुराणी, नारायण चिड़‌वाई, सुरजमल रोडवा, डूंगरराम मंडली, लोकेश कुई, पुखराज लोरडी, सरपंच अचलाराम चेराई, श्रीडूंगरगढ़ से इन्द्रचंद अतिथि के रूप में मौजूद रहें। वक्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी व आयोजक मंडल श्रीडूंगरगढ़, नोखा, हिम्मटसर के पालीवाल परिवारों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालीवाल समाज का चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।