Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बेसबॉल में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी चैंपियनशिप खेलेंगे श्रीडूंगरगढ़ के पांच खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुणे में आयोजित बेसबॉल ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025-26 में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की टीम में श्रीडूंगरगढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। स्टार क्लब संचालक मोहन पूनिया ने बताया कि खिलाड़ी कृष्णावतार सुथार, किशन पूनिया, राकेश घोटिया, मुकेश गोदारा व राहुल बिश्नोई का चयन हुआ है। जो 2 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले पुणे विद्यापीठ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान प्रियंका लेघा, गोपी पूनिया, किशन जाट, कमलेश सैन आदि सभी खिलाड़ियों ने बधाइयां दी।

ABVP के खेलो भारत में जोधपुर प्रांत संयोजक का दायित्व मिला कृष्णा को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एबीवीपी के बीकानेर में आयोजित जोधपुर प्रांत अधिवेशन में गांव मोमासर की परिषद सदस्य कृष्णा प्रजापत को संगठन में खेलो भारत के जोधपुर प्रांत संयोजक का दायित्व दिया गया है। विदित रहें कृष्णा लगातार संगठन में सक्रिय है और स्काउट एडं गाइड में भी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है। मोमासर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती ने बताया कि संगठन ने उन्हें प्रांत की जिम्मेदारी देकर महिला शक्ति को मजबूत किया है। संचेती सहित पवन सैनी, मुकेश नाई, हरिओम प्रजापत, नेतराम गोदारा, पलक भाटी, जगदीश प्रजापत, पूजा शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्णा प्रजापत मोमासर को मिला प्रांत का दायित्व।

वर्ष 2026 के दो स्थानीय अवकाश घोषित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।