Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-30 at 20.18.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2025। एक 16 वर्षीय नाबालिग को उसी के मोहल्ले का एक युवक बहला फुसलाकर करीब 400 किलोमीटर ले गया और एक गांव में उसे रखकर पांच दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंच कर अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे पड़ौसी युवक ने उसकी नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री को फोन कर अपने घर बुलाया। वहां से बहला फुसलाकर ट्रेन में बिठाकर बीकानेर ले गया। बीकानेर से बस में जोधपुर, वहां से 21 दिसंबर को पाली के गांव सांडेराव व सांडेराव से एक कैंपर गाड़ी में बिठाकर गांव भूती ले गया। वहां आरोपी का एक जानकार युवक मिला जिसने आरोपी को एक मकान दिया। आरोपी युवक ने पीड़िता को डरा धमकाकर वहां पांच दिन रखा व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी से छुपकर नाबालिग ने परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने मौके पर पहुंच कर युवती को छुड़वाया व गांव लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी है।