Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-03 at 19.38.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बापेऊ मंडल का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पथ संचलन से हुआ जिसमें स्वयंसेवकों ने संघ की पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए गांव के मुख्य मार्गों पर कदमताल की। इस दौरान संघ का घोष सब के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। संचलन की समाप्ति के पश्चात् विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य बौद्धिककर्ता त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार ने संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा, संघ स्थापना के उद्देश्य से लगा कर वर्तमान व्याप, पंच प्रण, एवं संघ शताब्दी वर्ष के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विदित रहें है गांव बापेऊ में पहली बार संघ संचलन का आयोजन हुआ है। शनिवार को गांव बेनीसर, पूनरासर एवं आड़सर बास में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन के आयोजन होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाखा में संघ के बारे में विस्तार से दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ में निकाला पथ संचलन, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत।