Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-03 at 20.38.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। शुक्रवार शाम को अंचल के कई गांवो में तेज हवा के साथ तेज बरसात हुई है। इस बरसात के साथ बिजली विभाग की लापरवाही के आधा दर्जन बिजली पोल एक जरूरतमंद विधवा के खेत में गिरे और उसके पांच मवेशियों की मौत हो गई। गांव कितासर की रोही में माताजी दिखणादा फीडर की रोही में दिवंगत बुधाराम बावरी के खेत में करीब आधा दर्जन बिजली के जर्जर पोल गिर गए। नीचे गिरी बिजली लाइन में करीब 20 मिनिट तक करंट दौड़ता रहा और नाबालिग बच्चों के साथ विधवा बुलीदेवी घबरा गई। करंट की चपेट में आने से उसकी चार बकरी और एक गाड़ी में जुतने वाला नारा मारा गया। बुलीदेवी ने बताया कि नारा गाड़ी और बकरी पालन से ही वे अपने तीन नाबालिग बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। अब इनकी मौत से रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। खेत पड़ौसी आदुराम मेघवाल ने बताया कि सरपंच, विभागीय अधिकारी व पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं आस पास के ग्रामीणों ने जरूरतमंद की मदद करने की अपील प्रशासन से की है।
कई बार जर्जर पोल की दी सूचना, लंबे समय से ऑटो पड़ा है खराब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बताया कि इस लाइन के जर्जर पोल की सूचना विभाग को गत दो वर्षों में कई बार दी है। परंतु विभाग द्वारा सुनवाई ही नहीं की जाती है। आज ये पोल एक असहाय परिवार के रोजगार पर ग्रहण बनकर गिरे है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लाइन नीचे गिरते ही फाल्ट होकर बिजली कट जानी चाहिए। परंतु जीएसएस पर ऑटो लंबे से खराब पड़ा है जिससे पोल गिरने के बाद भी करीब 20 मिनिट लाइन में करंट दौड़ता रहा। पड़ौसियों ने विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करवाई। निगम कार्मिक ने सुनील शर्मा ने बताया कि मौका मुआयना कर मौका रिपोर्ट बना ली गई है, जिसे कल सुबह विभागीय अधिकारियों को दी जाएगी। शर्मा ने बताया कि कृषि लाइन में ऑटो सेट नहीं होता क्योंकि ऑटो सेट करने पर वोल्टेज फल्क्चुएशन होने पर बिजली कट जाती है जिससे किसान परेशान होते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करंट की चपेट में आने से चार बकरियों की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक नारा भी करंट की चपेट में आने से मारा गया।