Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-03 at 19.29.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। पूरे राज्य भर में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा द्वारा नकली खाद, बीज, यूरिया के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया का रहा है। इसी अभियान में एक टीम श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी पहुंची है एवं यहां एक दुकान पर रेड मारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार शाम करीब 7 बजे आई विशेष टीम ने मंडी परिसर में रेड की कार्यवाही की है। एंव यहां नकली खाद, बीज, यूरिया की तलाश की जा रही है। कार्यवाही करने वाले दल में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के ओएसडी एवं जोइंट डायरेक्टर के.के. मंगल, सहायक निदेशक रघुवर दयाल, कृषि अधिकारी महेंद्र विश्नोई, गिरीराज चारण, मेघराज बंजारा, सहायक निदेशक मुकेश गहलोत आदि शामिल है। विदित रहे कि इससे पूर्व भी श्रीडूंगरगढ़ मंडी में कृषि विभाग की टीमों द्वारा छापे मारे गए लेकिन कोई उपलब्धि नहीं मिल पाई थी। ऐसे में विशेष शिकायत पर जयपुर से आई टीम द्वारा कुछ नकली माल की बरामदगी की जाती है या इस बार भी शिकायत झूठी पाई जाती है, यह जानकारी भी थोड़ी देर में सामने आ जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप सभी बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर से आई कृषि विभाग की टीम, एक दुकान पर मारी रेड।