Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2025। नवरात्रि के दौरान श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भक्ति और शक्ति का पूजन पूरे उत्साह के साथ होता है। क्षेत्रवासियों के लिए नवरात्रि वर्ष भर का सबसे बड़ा उत्सव व त्योहार बन रहा है। इसी उल्लास के साथ इस वर्ष भी नवरात्र के दौरान आगामी 27 एवं 28 सितम्बर को रास-गरबा महोत्सव का आयोजन होगा। कस्बे के युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव का आयोजन कस्बे में सरदारशहर रोड़ स्थित नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान में होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में युवाओं की टीम जुटी हुई है। टीम में शामिल युवाओं ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रतिवर्ष शहर में अति भव्यता के साथ करवाए जाने वाले डांडिया महोत्सव से प्रेरणा लेकर यह आयोजन करवाया जा रहा है। टीम ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा शहर में शुरू की गई इस सांस्कृतिक परंपरा की धरोहर का आगे बढ़ाने तथा इसे और अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवा टीम सफल आयोजन की तैयारियों में तन मन से जुट गए है।