Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। बड़ी संख्या में ग्रामीण, मोटर मालिक, ट्रांसपोर्ट मालिक व सक्रिय युवा उपखंड कार्यालय पहुंचे व ठुकिरयासर में बनाए गए टोल का जमकर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन देते हुए बताया कि इस टोल से आस पास के 13 गांवो को टोल मुक्त किए हुए थे। सोमवार से इन गांवो के वाहनों से टोल वसूली प्रारंभ कर दी गई है। ग्रामीण ने ये टोल वसूली सहन नहीं करने व जनांदोलन करने की चेतावनी दी। बता देवें गांव ठुकरियासर में स्थित टोल लगातार विवादों के घेरे में रहा है। अब यहां गांव ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, लालासर, सत्तासर, मोमासर, आड़सर, सूरजनसर, उदासर, लाखनसर, उदारासर, जालबसर व बीरमसर के ग्रामीण टोल मुक्त थे। ग्रामीणों का आरोप है कि नए आए ठेकेदार ने उनसे जबरन टोल वसूली शुरू कर दी है। निकटवर्ती गांव के लोग अधिक टोल राशि देने को तैयार नहीं है। ग्रामीण इस टोल को नियम विरूद्ध व अवैध बताते हुए इसे हटवाने व बंद किए जाने की मांग प्रशासन से कर रहें है। युवाओं ने इन सभी गांवो के ग्रामीणों को एकत्र कर आंदोलन की चेतावनी दी। आज प्रदर्शन से पहले ग्रामीणों ने सोमवार शाम को ठाकुरजी मंदिर में बैठक का आयोजन किया व सर्वसम्मति से विरोध प्रदर्शन की रणनीति तय की। इस दौरान प्रदर्शन में युवा सुनील तावणियां सहित गांव के अनेक युवा व ग्रामीण शामिल हुए।

गांव में बैठक
उपखंड मुख्यालय पहुंचे
जताया रोष