Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-30 at 19.53.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। प्रति दो वर्षों में आयोजित होने वाले वर्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का इस साल का आयोजन अमेरिका के बर्मिघम में हुआ है एंव इसमें 71 देशों के 8500 से अधिक पुलिस व फायर सर्विस के जवानों के बीच में श्रीडूंगरगढ़ के सपूत ने देश का नाम रोशन किया है। इस गेम्स में भारत की और से 226 पुलिस जवानों ने एवं 47 फायर सर्विस के जवानों के दल ने भाग लिया था। फायर सर्विस जवानों के दल में भारतीय सेना की फायर सर्विस में तैनात श्रीडूंगरगढ़ के गांव भोजास के जवान हेतराम मेघवाल भी शामिल हुए एवं विभिन्न इवेंटस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित छह पदकों को अपने नाम किया है। हेतराम ने फायर गेम्स की व्यक्तिगत र्स्पधा में एक सिल्वर, एक ब्रांज मैडल एवं टीम र्स्पधा में तीन गोल्ड व एक सिल्वर पदक प्राप्त किया है। हेतराम करीब 18 माह पहले ही सेना में चयनित हुआ था एवं तब से लगातार विशिष्ट सेवाएं देश के लिए दे रहा है। हेतराम के विश्व पटल पर छह पदक जीत कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने हेतराम का सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया, पुष्पवर्षा की एवं भारत माता के जयकारे लगाते हुए शानदार स्वागत किया। देखें आप भी अमेरिका की धरती पर तिरंगा लहराते क्षेत्र के जवान के फोटो एवं गांव में स्वागत के फोटो। यह गेम्स वर्ष 2027 में आस्ट्रेलिया में एवं वर्ष 2029 में भारत में होने प्रस्तावित है।