Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खबरें एक साथ।

1- एसडीएम पहुंचें पांच गांवों में, चार टीमें दौड़ रही चार दिनों से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। प्रदेश भर में बारिश से हो रहे हादसों के बीच भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। वहीं उन हादसों के बाद चल रहे सर्वे में उपखण्ड़ स्तरीय अधिकारियों की चार टीमें क्षेत्र के सभी गांवों में दौड़ रही है एवं बारिश से संभावित हादसे वाली जगहों को चिन्हित कर हादसे रोकने से पूर्व रोकथाम उपाय करवाने के निर्देश अलग अलग विभागों को देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बुधवार को उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा भी पांच गांवों में पहुंचें एवं बारिश का पानी एकत्र होने वाले स्थलों, सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। शर्मा ने गांव गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लााधडिया, सुरजनसर एवं धीरदेसर पुरोहितान का दौरा किया। इस दौरान सभी जगहों पर बारिश के समय की आपात स्थिति को देखते हुए कार्मिकों को अपने मुख्यालयों पर रहने की हिदायतें दी।

2- नई कार्यसमिति ने किया बैनर विमोचित, अब रानी बाजार में मिलेगी तेयुप की ऑक्सीजन सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। तेरापंथ युवक परिषद के नए चुनावों के बाद परिषद द्वारा करीब 25 सालों से संचालित निशुल्क ऑक्सीजन सेवा की नई व्यवस्था का बैनर तेरापंथ सेवाकेन्द्र में विमोचित किया गया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि इस वर्ष का आर्थिक सहयोग दिवंगत मांगीलाल बोथरा की स्मृति में रेखादेवी, मनीष, निशांत, रौनक बोथरा द्वारा दिया गया है। अब रानी बाजार में क्षेत्रवासियों को परिषद द्वारा आवश्यकतानुसार निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, नेबुलाईजर मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। तेरांपथ सेवाकेन्द्र में केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी परमप्रभा के सानिध्य में इस वर्ष की सेवा के बैनर विमोचन में तेयुप अध्यक्ष सहित मंत्री पीयूष बोथरा, प्रभारी अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुनीता डागा, सरिता नाहटा, मधु देवी झाबक, हरीश डागा सहित तेयुप, किशोर मंडल, महिला मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3- ब्राइट फ्यूचर स्कूल के बच्चों ने लगाए पौधे, जानी जिम्मेदारी, लिए संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। स्थानीय ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को पौधारोपण महोत्सव आयोजित किया गया। इको क्लब प्रभारी मनोज सोनी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय के खेल मैदान में विद्यार्थियों द्वारा उत्साह से पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन में शामिल करने की अपील की। विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाने के साथ साथ नियमित रूप से उनकी देखभाल करने के संकल्प लिए। इस दौरान खेल प्रशिक्षक मीनाक्षी, तारा शर्मा, शिक्षक आलोक कमार, प्रेम कुमार, राज सर आदि ने भी बच्चों से अपने अपने सार्मथ्यनुसार पर्यावरण संरक्षण में अपनी हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया।

4- बीएलओ व सेक्टर सुपरवाईजरों के तीसरे बैच में दिया प्रशिक्षण।

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ एवं सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत तीसरे बैच का प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। एसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुए इस प्रशिक्षण में पुनरीक्षण अभियान की गंभीरता को समझने  एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही गई। नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के भाग संख्या 101 से 151 तक के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सेक्टर संख्या 11 से 15 तक के सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। जिन्हें अभियान का प्रशिक्षण देते हुए उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया। डीएलएमटी पवन कुमार माली, एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरत मल शर्मा, सहीराम भामू, श्रवण कुमार मोटसरा ने प्रशिक्षण दिया। रजिस्ट्रेशन तथा प्रशिक्षण व्यवस्था आदि कार्य पूरब चंद जाखड व ओम प्रकाश द्वारा संपादित किया गया।

5- बादनूं में चल रही है भागवत, आज सजाई झांकी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं के शिव मंदिर में सावन के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा में बुधवार को छठें दिन विभिन्न झांकियां सजाई गई। कथावाचिक ब्रजराधे किशोरी ने कंस वध, रूक्मणी विवाह के प्रसंगों को उल्लेखित किया। कथा में पहुंचें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के श्रृद्धालुओं ने कथावाचिका का साफा पहना कर अभिनंदन किया।