Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। मुखबीर की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बीदासर रोड पर स्थित बीएसएनएल टॉवर के निकट ताश पत्ती पर जुआ खेल रहें छह जनो को धर दबोचा। एएसआई सुरेश गुर्जर ने कांस्टेबल नरेंद्रसिंह व विकास कुमार सहित कार्रवाई को अंजाम दिया। गुर्जर ने बताया कि आड़सर बास निवासी हुलासमल ब्राह्मण, बिग्गा बास निवासी राजू प्रजापत, मोमासर बास निवासी कानाराम प्रजापत व हुक्माराम जाट, प्रताप बस्ती निवासी अब्दुल अजीज व सोहनलाल लूहार को पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को थाने लाया गया है व नगदी 2400 रूपए तथा ताशपत्ती बरामद की गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है।