Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। अलमोड़ा में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कस्बे की युवती आर्यांशी स्वामी ने योगासन के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में अपनी साथी खिलाड़ी सिमरन के साथ चांदी की धवल सफलता हासिल की है। आर्यांशी ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया है। गुरूकुल चोटीपुरा में अध्ययनरत आर्यांशी पुत्री अमित आर्य ने योगा में विभिन्न पदक हासिल किए और पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर योग खेल स्पर्धा में ये बड़ा पदक हासिल कर गुरूकुल व यूपी ही नहीं गोपालदास स्वामी परिवार का भी गौरव बढ़ाया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व खिलाड़ी युवती के दादा शिव स्वामी ने बताया कि चोटीपुरा गुरूकुल सहित यूपी सरकार ने आर्यांशी व उनकी साथी खिलाड़ी सिमरन का हौसला बढ़ाते हुए सम्मान दिया। आर्यांशी ने इस सफलता का श्रेय गुरूकुल की आचार्याजी, कोच यश पाराशर, योगासन भारत के महासचिव रोहित कौशिक सहित परिजनों को दिया है। कोच यश पाराशर ने बताया कि उनका प्रयास है कि उनके खिलाड़ी योग में भारत के लिए खेले और देश का नाम रोशन करें। क्षेत्र की सबसे बड़ी खेल संस्था हनुमान क्लब समिति के मंत्री जगदीश स्वामी ने आर्यांशी को नेशनल में रजत पदक हासिल करने पर बधाई दी है। सभी जानकार व परिचित भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहें है। देखें शानदार प्रस्तुति का पूरा वीडियो:-  https://fb.watch/xxo0T3uRRr /