Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव पूनरासर की रोही में एक काश्तकार परिवार की ढाणी में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। रेड़ा निवासी पूनम ढोली अपनी पत्नी, दो बेटियां व दो बेटों के साथ काश्तकार के रूप में ढाणी बनाकर निवास कर रहा था। आग लगने पर आस पास की ढाणियों से भी किसान एकत्र हो गए व आग बुझाने के प्रयास किए गए। परंतु बर्तन, बिस्तर सहित राशन का सामान व परिवार की मामूली बचत भी जलकर खाख हो गई है। परिवार ने रात खुले में गुजारी और सुबह पूनरासर बजरंग दल के युवाओं ने आपसी सहयोग से जरूरतमंद परिवार को बिस्तर, बर्तन व राशन की कुछ मदद की है। लक्ष्मण सिद्ध ने बताया कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। चार बच्चों के साथ कपड़ो सहित राशन की भी मुश्किल खड़ी हो गई है। वहीं घटना की पूरी जानकारी हल्का पटवारी को दे दी गई है व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पूनम ढोली व उनके परिवार ने ग्रामीणों सहित प्रशासन से मदद किए जाने की पेशकश भी की है।