Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी अब श्रीडूंगरगढ़ शहर में ही बड़े शहरों की तर्ज पर बने चमचमाते रिलायंस के जियो डिजिटल मार्ट शो-रूम में मोबाईल सहित समस्त प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स की खरीददारी का आनंद ले रहे है। कस्बे में गौरव पथ पर स्थित जियो डिजिटल मार्ट में सोमवार को सैमसंग का नया फोन S-25 समारोह के साथ लांच किया गया। मार्ट में गुब्बारों से सुंदर सजावट की गई व क्षेत्र के अनेक विशिष्ट जन भी इस मौके पर शामिल हुए। क्षेत्र के 24 उपभोक्ताओं ने मोबाईल की डिलवरी के लिए अपनी प्री बुकिंग करवाई थी एवं इनमें से 17 को सोमवार को समारोह में उनके नए फोन की डिलेवरी दी गई। विदित रहे कि एप्पल को टक्कर दे रही है सैमसंग की एस सीरीज एवं इसके फिचर्स क्षेत्रवासियों को खासा पसंद आ रहे है। जियो मार्ट में सैमसंग सहित एप्पल, वीवो, ओप्पो, मोटोरोला सहित सभी प्रमुख कम्पनियों में मोबाईल फोन ऑनलाईन से भी सस्ते मिल रहे है। जियो मार्ट की देशव्यापी खरीद एवं विक्रय केन्द्रों की एकरूपता के कारण श्रीडूंगरगढ़ वासियों को अब बड़े शहरों में की जाने वाली व्यापक रेंज, सर्वाधिक सस्ती रेट एवं अनुभवी सेल्समैन, सेल्सगर्ल से जानकारी प्राप्त करने के साथ खरीददारी का अनुभव यहीं पर मिल रहा है। जियो मार्ट अब क्षेत्र में सबसे सस्ता एवं सबसे अच्छा मोबाईल केन्द्र बन चुका है। सोमवार को इस समारोह में मार्ट के बजरंगलाल भांमू, कृष्णा राजपुरोहित, रामकरण भामूं ने सभी का आभार जताया।