Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 19.35.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। स्वामी विवेकानंद की स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में युवा दिवस मनाते हुए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2019 से 2022 तक वर्षभर में आयोजित शैक्षणिक, एनएसएस, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28  छात्र-छात्राओं को करीब ढाई लाख रुपयों की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एसडीएम उमा मित्तल ने कहा कि देश का विकास देश के युवाओं पर निर्भर करता है। हम यह कह सकते हैं कि युवा ही राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा है। युवाओं की उपलब्धियों से राष्ट्र का विकास होता है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द का जिक्र करते हुए कहा कि “स्वामी ने युवाओं को कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। विशिष्ठ अतिथि सीओ निकेत पारीक ने युवाओं को यातायात नियमों की पालना के बारे में कहा। समारोह की अध्यक्षता करते उद्योगपति हरिशंकर बाहेती ने की, बाहेती ने शिक्षा को सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं रखते हुए उसकी विस्तृत उपयोगिता को समझने की बात कही। साहित्यकार श्याम महर्षि ने युवाओं को नियमित व निरन्तर प्रयास की प्रेरणा दी। संस्था के उपसचिव रामचंद्र राठी ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय में विज्ञान व पीजी कक्षाओं की शुरुआत जल्द किए जाने की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सत्यनारायण मूंधड़ा, भंवरलाल भोजक, महावीर माली, सत्यनारायण योगी, विजय महर्षि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पवन सिद्ध ने किया। कार्यक्रम में सांकृतिक प्रभारी निशा स्वामी, डॉ.राजेश सेवग, सुनील आचार्य ने सभी का आभार जताया।

इनकी स्मृति में  दिए गए पुरस्कार..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय के महावीर धामा ने बताया कि महाविद्यालय में एकेडमिक व खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि हेतु चैक प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में 11- 11 हजार रुपये की राशि खेताराम मोहता स्मृति पुरस्कार,रिद्धकरण बाहेती स्मृति पुरस्कार व चुन्नीलाल सोमानी स्मृति पुरस्कार व 7500 -7500 रुपये की राशि में सीताराम मोहता स्मृति पुरस्कार, बंशीलाल बाहेती स्मृति पुरस्कार व मोहनी देवी सोमानी स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शैक्षणिक व खेलकूद से संबंधित 28 प्रतिभाओं का सम्मान किया।