Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 19.53.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ समाज में युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए स्थापित आयाम कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का समापन रविवार को समारोह पूर्वक हुआ। दीक्षांत समारोह का प्रारंभ आचार्य श्रीमहाश्रमण जी के शिष्य देवेंद्र मुनि के मंगल पाठ के साथ हुआ। सभी अतिथियों को जैन दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अमित सेठिया ने श्रीडूंगरगढ़ तेयुप के सभी कार्यकर्ताओं, शाखा प्रभारी, प्रशिक्षक, प्रतिभागियों की कार्यनिष्ठा की सराहना की। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक सेवा में नवचयनित महिमा दुगड़ ने बेझिझक बोलने को एक कला बताते हुए इसमें पारंगत होने पर प्रशिक्षार्थियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल राज सर ने सीपीएस में व्यक्तित्व विकास पर हुए प्रभावशाली कार्य की सराहना करते हुए मात्र 7 दिनों में युवाओं में आए परिवर्तन को सुखद बताया। शाखा प्रभारी पीयूष लुनिया व मुख्य प्रशिक्षक अनिला सेठिया ने भी विचार व्यक्त किए। परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष मनीष नौलखा ने कार्यशाला के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कार्यशाला से ही निकली जोनल ट्रेनर अंबिका डागा के बारे में बताया। मंत्री अमित बोथरा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, कार्यशाला संयोजक प्रदीप पुगलिया, तेयुप कार्यकर्ताओं, सदस्यों, तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों का आभार जताया।

ये रहें ट्रेनर, और ये हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सात दिवसीय इस कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यशाला के प्रथम 2 दिन प्रशिक्षक सुजल बोहरा, अगले 2 दिन गणेश बंब व अंतिम 3 दिन नेशनल ट्रेनर अनिला सेठिया ने रोचकता के साथ प्रशिक्षण दिया। तेयुप ने तीनों ट्रेनर का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, ओसवाल पंचायत और विभिन्न संस्थाओं के, स्कूलों के पदाधिकारी, प्रिंसिपल सहित अनेक मौजिज अतिथि शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीपीएस का समारोह पूर्वक हुआ समापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सीपीएस में हुए प्रभावशाली कार्य की सराहना की।