Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 19.09.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। यहां चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक सिद्धी कुमारी सहित अनेक भाजपा नेता शामिल रहें। कार्यक्रम में जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णी, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, नवनियुक्त कार्मिक सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री गजेंद्रसिंह ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दी और लोक सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता से करने का आह्वान किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि विकास की इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ के लिए लिखमीसर उत्तरादा में मिनी सचिवालय का वर्चुअल लोकार्पण कर क्षेत्र वासियों को नई सौगात दी है। वहीं ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा के ग्राम पंचायत भवन के वर्चुअल लोकार्पण के गांव में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण सारस्वत द्वारा की गई। यहां कार्यक्रम में विकास अधिकारी मनोज धायल, सरपंच राधा देवी, पूर्व प्रधान सुरजाराम भुंवाल, शिवलाल बिश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिद्ध, अभिषेक सारस्वत, केसुराम, पवन जोशी, सरस्वती चौधरी, श्याम सुंदर, हनुमानराम, ओमप्रकाश भुंवाल, गणेश जाखड़, लूणाराम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। इस दौरान विकास अधिकारी मनोज धायल ने पंचायत के विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए अनेक कार्य समय पर करवाने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा के भवन का वर्चुअल लोकार्पण सीएम के हाथों संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के रविंद्र रंगमंच में कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा मंत्री, नेता व जिले के अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के चित्र के पर पुष्प अर्पित कर जलाया दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा के भवन पर लगी पट्टिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े जिले व गांव के लोग।