Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2024। गत सितंबर माह में हाइवे पर हुई एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बेटी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में डकैती का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि जोधपुर निवासी दिव्या पंवार पुत्री रामेश्वरलाल जीनगर ने थाने में रिपोर्ट दी की उनके पिता 13 सितंबर 2024 की रात करीब 11 बजे बीकानेर से रतनगढ़ के लिए अपनी बाइक पर जा रहें थे। रात करीब 11 बजे के आस पास उसके पिता के साथ श्रीडूंगरगढ़ रतनगढ़ रोड पर गंभीर दुर्घटना व चोरी डकैती की वारदात हुई। अज्ञात लोगों ने तेज गति से उन्हें टक्कर मारी जिससे वे बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। अज्ञात ने उनकी बाइक एवं हेलमेट, पर्स, एटीएम, आधार व पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी एवं इंश्योरेंस सर्टिफिकेट व पांच हजार रूपए चोरी कर ले गए। परिवादी ने बताया कि उसके पिता को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर व बीकानेर से एमडीएम जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां 22 दिन बाद वे अस्पताल से घर आए तो उन्होंने पूरी जानकारी दी। परिवादिया ने पुलिस ने सामान बरामद करवाने की मांग क तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी गई है।