Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पत्नी ने पीट पीटकर तोड़ डाले पति के पैर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में गणेश चौक इंद्रा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जितेंद्रसिंह पुत्र नारायणसिंह कश्यप ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह चौकीदारी का काम करता है। उसकी पत्नी कीर्ति कश्यप उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करती है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने 14 अक्टूबर को उसके साथ लोहे के सरीये से मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए व उसके सिर में भी गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंप दी है।
विवाह के नाम पर फर्जीवाड़ा, हड़पे गहने, नगदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में गांव जैसा निवासी रामदयाल पुत्र श्रवणराम खाती ने नाल निवासी त्रिलोकसिंह पुत्र देवीसिंह, नैनिया सियाना निवासी महावीर खान पुत्र मनफुल खान व मोडे खान पुत्र नबाब खान, खिंदासर निवासी दिलीप सिंह पुत्र भोमसिंह, सपना, गुड़िया, संदीप दनमानी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ फर्जी वैवाहिक इकरारनामा व शपथ पत्र तैयार कर लिया। उसका उपयोग व उपभोग करते हुए धोखे से एक लाख पचास हजार रूपए हड़प लिए। आरोपियों ने परिवादी के गहने, रूपए व मोबाईल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल घीसुसिंह को दी है।
मारपीट कर जमीन पर कब्जा किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में सेटेलाईट हॉस्पिटल के सामने रहने वाले छीन मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद ने बीकानेर निवासी गोविंदराम, पूनमसिंह सोढ़ा, सवाईसिंह, शिवसिंह, आकाश के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रेल माता कॉलोनी में उसकी भूमि पर आरोपियों ने कब्जा करने की नियत से 24 सितंबर को उसके साथ मारपीट की व उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंप दी है।
जबरन शराब पिलाकर की मारपीट, छीन लिया फोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में शनिचर मंदिर के पीछे रहने वाले गोविंद भार्गव पुत्र नानूराम भार्गव ने छीनू राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर दीनू राजपूत के घर ले गया। यहां उसने जबरन शराब पीलाई व उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हीरासिंह को दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में देशनोक निवासी भवानी शंकर पुत्र रामानंद खत्री ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई दिनेश खत्री व उसके साथ रमेश शर्मा अपनी स्कूटी से शुक्रवार सुबह 5 बजे देशनोक से बीकानेर जिम के लिए आ रहें थे। धारणिया पेट्रोल पंप के पास एनएलसी रोड तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों नीचे गिर गए व उन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान परिवादी के भाई दिनेश की मौत हो गई व रमेश का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणसिंह को सौंप दी है।
बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ने गवांए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रायसर के पास गुरूवार रात एक बस चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रायसर निवासी हड़मानसिंह पुत्र कल्याणसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि टक्कर से उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संपत्तराम को सौंप दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में संसारदेसर निवासी ललित कुमार पुत्र आदुराम मेघवाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कैलाश व भाई का एक दोस्त 17 अक्टूर की रात करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल पर जा रहें थे। जिसे किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे परिवादी के भाई कैलाश की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार को सौंप दी है।
गाड़ी की साइड को लेकर हुए विवाद में की मारपीट, तोड़ डाली गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में गांव भेलू निवासी महेंद्रसिंह पुत्र जेठूसिंह राजपूत ने चक 7 बीएम शिवनगर निवासी शेरसिंह व कालूसिंह व दो तीन अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि जब वे चक 7 बीएम पहुंचे तो गाड़ी की साईड को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आरेापियों ने उन्हें गाड़ी से उतार कर मारपीट करते हुए गाड़ी तोड़फोड़ कर दी। तब वहां परिवादी ने अपने जानकार स्वरूपसिंह को बुलाया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। झगड़ा बढ़ा तो आरोपी वहां से जान बचाकर भाग गए। आरोपियों ने किराए की गाड़ी के शिशे तोड़ दिए व लाठी व सरियों से गाड़ी पर तोड़ फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामदेव को दी है।