Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। शराब बंदी के लिए गांव धीरदेसर चोटियान में धरने के 47वें दिन शुक्रवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे। महिया ने सरकार और प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए जनता की आवाज नहीं सुनने की बात कही। महिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए, गांव में शांति कायम रखने व अपराध मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों के प्रयास पर प्रशासन व सरकार पानी फेर देना चाहता है। प्रशासन को जिम्मेदारी पूर्वक आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। धरनार्थी एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि हम शान्ति पूर्वक लम्बे समय से गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए संघर्ष कर रहे है। परंतु सरकार व प्रशासन द्वारा लगातार हमारी मांग को अनदेखा किया जा रहा है जिसे लेकर गांव के युवा व आमजन आक्रोशित हो उठे है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ग्रामीणों को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने जैसा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान धरने पर पूर्व प्रधान भागुराम सहू भी आमजन के हित में धरना स्थल पर पहुंचे। शुक्रवार को धरने पर पूर्व सरपंच बजरंगलाल चोटिया, पूर्व सरपंच तिलोकराम, शेराराम चोटिया, लिच्छुराम, प्रभुराम चोटिया, तिलोकचंद चोटिया, सत्यनारायण, भेराराम, तेजाराम, कुशलाराम मेघवाल, ताजाराम, मोहन नाइ, नत्थूसिंह राजपूत, विजयसिंह, चुन्नीलाल, रामनिवास, लिछमनसिंह, सुगनाराम, श्याम सिंह, भींवाराम, सीताराम, सांवरमल सहू, बीरबलराम, बलबीर, लेखराम, दिनेश, केशराराम, बेगाराम मेघवाल, किशन चोटिया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।