Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

स्कूल के पास धूम्रपान बेचते एक को पकड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर एक शिक्षण संस्थान के पास 100 मीटर की परिधी में धूम्रपान बेचते हुए आड़सर बास निवासी इंद्रचंद को गिरफ्तार किया। एसआई धर्मपाल ने दल के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी से 5 बंडल देसाई बीड़ी, 19 चालक बीड़ी बंडल,  पांच पैकेट सिगरेट, 14 गणेश छाप जर्दा पाउच, 13 पाउच मिराज बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी है।

टैक्सी पलटने से एक चोटिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम रेलवे फाटक से पहले एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक घायल हो गया। रेलवे स्टेशन निवासी विक्की नायक को एपीजे टीम द्वारा एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चोटिल का ईलाज किया।

सातलेरा में स्कूली छात्र छात्राओं को पिलाया काढ़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सातलेरा के स्कूलों में शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय सातलेरा के चिकित्सकों द्वारा मौसमी बीमारियों डेंगू आदि की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक क्वाथ (काढ़ा) बनाकर छात्र छात्राओं को पिलाया गया। राउमावि सातलेरा के प्रधानाचार्य नौरतमल सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद विभाग से डॉ. रोशनी गोस्वामी के निर्देशन में आयुर्वेदिक काढ़ा विद्यालय में ही तैयार किया गया। यहां 153 विद्यार्थियों और 10 कार्मिकों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र मुन्नीराम जाखड़ व सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। डॉ रोशनी गोस्वामी ने बताया कि गांव के निजी विद्यालय श्री वीर बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में भी कुल 85 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों को काढ़ा पिलाया गया है।

पूनरासर में धरना जारी, 132 राजपुरा चालू करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पूनरासर में 23 दिन से किसान धरने पर बैठे है। किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कम वोल्टेज से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। धरनार्थियों ने कहा किसान मुसीबत में है परंतु किसी का इसी ओर ध्यान नहीं है। धरनार्थियों ने 132 जीएसएस राजपुरा को चालू करवाने की मांग की। शुक्रवार को धरने पर उत्तमनाथ सिद्ध, गुलाब गिरी, परमनाथ, रूपनाथ, जेठनाथ सहित अनेक लोग शामिल हुए।

ट्रोमा का निर्माण शुरू हो, लगाए नारे, धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर स्वीकृत ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर गठित संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को जारी रहा। धरनार्थियों ने ट्रोमा का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर नारे लगाए। धरने पर शुक्रवार को कॉग्रेंसी नेता मूलाराम भादू भी पहुंचे, और ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ होने की आवाज बूलंद की। इस दौरान समिति सदस्य धरने पर मौजूद रहें।