Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। विधायक ताराचंद सारस्वत विधानसभा में खासे सक्रिय नजर आए है। सारस्वत ने शुक्रवार को क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की। विधायक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी बात प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि गत सरकार ने जल जीवन मिशन जैसी योजना की भद्द पीट दी और योजना के नाम पर खुला भ्रष्टाचार किया। योजना में राजस्थान को 33वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस सरकार ने कहीं टंकी बना दी, कहीं नल लगा दिए जो बिना पानी के सुख गए है। विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बा व क्षेत्र के 117 गांव भूजल पर आश्रित है और यहां पानी 1500 फुट से अधिक गहरा हो गया है। यहां की जनता पेयजल समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में नए नलकूपों की आवश्यकता है। क्षेत्र में किसी निजी ठेकेदार के पास विभागीय कार्यादेश नहीं है जिससे नए नलकूप बनाने का कार्य हो सकें। विभाग के पास संसाधन नहीं है विभाग को अत्याधुनिक पांच नई मशीने दी जाए। विधायक ने कहा कि गत 6 माह में एक भी स्वीकृत नलकूप नहीं खोदा गया है और पुराने नलकूप सुख गए है। विधायक ने मांग की इस बार जलदाय विभाग के ठेके उपखंड वार दिए जाए जिससे जिलास्तर पर एक ही ठेकेदार की मॉनोपॉली खतम हो और काम अधिक लोगों को मिल सकें। विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर से आने वाले पानी को भी गत सरकार ने रोक कर रखा। जनता की परवाह किए बिना योजनाओं का पैसा लूटा है, हमें ऐसी स्थिति को सुधारना होगा जिससे जनता को राहत मिल सकें। गत ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश मिल सकें। विधायक ने नए नलकूप खोदे जाने व विभाग को संसाधन दिए जाने की मांग की। आप भी पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://fb.watch/tIs3hDkdE0/