Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उपखंड स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में गुरूवार को कार्यालय सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन संबंधी रूपरेखा बनाई गई। समारोह का आयोजन रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में ताल मैदान राउमावि के प्राचार्य की देखरेख में संपन्न होगा। ध्वजारोहण 15 अगस्त को सुबह 8.30 बजे उपखंड मजिस्ट्रेड द्वारा किया जाएगा। आयोजन की अन्य व्यवस्थाएं नगरपालिका मंडल द्वारा की जाएगी। उमा मित्तल ने बताया कि पीटी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी देशभक्ति व लोक गीत संबंधी प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक स्कूल से एक ही प्रस्तुति शामिल होगी। समारोह में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं श्रेष्ठ प्रदर्शन व सेवाओं के लिए भी सम्मान दिए जाएंगे। समारोह में उपखंड अधिकारी ने सभी ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल होने के निर्देश दिए है।