Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मिंगसरिया में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बच्चों ने लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सैंकड़ों बच्चों ने शुक्रवार को गांव की गौशाला व एक निजी शिक्षण संस्थान परिसर में पौधे लगाए। न्यू गायत्री शिक्षण संस्थान के निदेशक अशोक सिंह व व्यवस्थापक संदीप सिंह द्वारा अभियान के तहत स्कूल के सभी बच्चों को सैंकड़ो पौधों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक टिकुराम गोदारा ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व समझाते हुए सभी को एक पौधा जरूर लगाने और पालन करने का संकल्प दिलवाया। बच्चों ने गांव की राधाकृष्ण गौशाला में विद्यालय की ओर से पौधे लगाए। गौशाला समिति के अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष रामलाल पूनियां, बजरंग सिंह शेखावत ने बच्चों का आभार जताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की बात कही। स्कूल के काननाथ सिद्ध सहित पूरे स्टाफ ने इस दौरान अपनी श्रम सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला परिसर में बच्चों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति बच्चे को एक पौधा दिया गया।

 

एसएफआई ने नए भवन में कॉलेज संचालित करने की मांग की।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने छात्र संगठन एसएफआई के बैनर तले नवनिर्मित सदुदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में कॉलेज संचालित करने की मांग की। छात्रा नेता सुमित्रा तुनगरिया, अंकिता शर्मा व कांता भूंवाल ने बताया कि शीघ्र नए भवन में कॉलेज संचालित नहीं हुआ तो छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। छात्राओं ने बताया कि नए भवन में बिजली कनेक्शन नही होने की बात कहते हुए शिफ्टिंग को टाला जा रहा है और कॉलेज प्रशासन ने इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो पुराने परिसर में तालाबंदी की जाएगी। ज्ञापन देते हुए तारा, सोना, तारामणि, सुमन, सरिता सहित अनेक छात्राएं शामिल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या कॉलेज की छात्राओं ने दिया ज्ञापन, की मांग।

जाखासर में युवाओं ने दी श्रम सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा विकास समिति, जाखासर के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरूवार को गांव की श्मशान भूमि पर अपनी श्रम सेवाएं दी। युवाओं ने झाड़ झंखाड़ हटाया और पेड़ पौधो की सार संभाल की। समिति के युवाओं ने गांव को हरा भरा व साफ सुथरा बनाने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही। सभी युवाओं ने समिति के बैनर तले श्रम सहयोग देने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने दी गांव में गुरूवार को श्रम सेवा।