Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। सूडसर में निर्माणाधीन विशाल सोलर प्रोजेक्ट में किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है और ऐसे में सोलर प्लांट में रोजगार संबंधी प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को दी जानी चाहिए। ये मांग माकपा सदस्यों ने की और कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले बुधवार को सीएम के नाम 8 सूत्रीय मांगपत्र भी प्रशासन को सौंपा गया है। तहसील सचिव मोहनलाल भादू ने बताया कि सोलर प्रोजेक्ट में किसानों व स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जांए। भादू ने कहा कि इलाके में अघोषित बिजली कटौती से आमजन व किसान परेशान है। हमने सरकार से बिजली पूरी व पूरे वोल्टेज के साथ देवें तथा कृषि कुओं पर जले ट्रांसफार्मर नियमानुसार 72 घंटे में बदले जाने की मांग की है। पार्टी ने मनरेगा में बंद काम शुरू करने, समय पर श्रमिकों को भुगतान करने, व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, फसल बीमा क्लेम बकाया भुगतान दिया जाने की मांगे रखी। इसके अतिरिक्त राशन वितरण में गेंहू के अलावा खाद्य सामग्री चीनी, चायपत्ती, खाद्य तेल सस्ते दामों में उपलब्ध करवाने की मांग की। इस दौरान सरपंच सुनील मेघवाल, उपसरपंच लालूराम सारण, मुखराम, जगदीश जाखड़, गोपाल भादू, हनुमानराम सहित अनेक माकपा पदाधिकारी शामिल रहें।