Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। सावन का महीना और मानसून की बेरूखी ने किसानों व नागरिकों को चितिंत कर दिया है। वहीं भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। रही सही कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी है। उपखंड के गांवो में ही नहीं शहर में भी हो रही कटौती से नागरिक परेशान है। बीती रात मोमासर बास के वार्ड 9 में रातभर बिजली गुल रही और गर्मी से बेहाल वार्डवासियों को बिजली ने बेदम कर दिया। यहां बिजली सुबह 7 बजे आई और वार्डवासियों ने खासी नाराजगी जताई। वहीं बिग्गाबास व आड़सर बास में भी नागरिकों को अघोषित कटौती ने खूब सताया। गांव सेरूणा में किसानों को वोल्टेज नहीं मिलने से किसानों में रोष है। आए दिन यहां लाखों की मोटरें कम वोल्टेज के कारण जल रही है और सिंचाई नहीं हो पाने से किसान परेशान है। गांव सोनियासर के सात बास व कुनपालसर में तेहनदेसर जीएसएस से सप्लाई है और यहां भी ग्रामीण कटौती से बुरी से तरह से परेशान है।
सातलेरा में दो माह से सप्लाई नहीं, परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंच किया हंगामा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सातलेरा में पीएचईडी के दो ट्यूबवेल दो माह से बंद पड़े है और ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहें है। यहां जलदाय विभाग के दोनों ट्यूबवेलों के सप्लाई ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा गांव के करीब 70 घरेलू कनेक्शनों के साथ जोड़ दिया जिससे पीएचईडी को सप्लाई नहीं मिल रही है। गांव के जागरूक युवा मनीष गिरी ने बताया कि ट्यूबवेल में मोटर लगाते ही आधा घंटे में मोटर जल जाती है। लगातार ट्यूबवेल खराब पड़े है। बुधवार को जलदाय विभाग के कार्मिकों ने भी वोल्टेज नहीं मिलने के कारण समस्या की बात ग्रामीणों के सामने स्वीकार की। परेशान ग्रामीणों ने एकत्र होकर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और विभागीय अधिकारी से मुलाकात कर समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी ने उन्हें शीघ्र ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर घरेलू कनेक्शन अलग जोड़कर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के खुमाराम, खेताराम, मांगीलाल, गौरीशंकर शर्मा, सहीराम, बजरंगलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, रेवंतराम, नंदकिशोर शर्मा, युवा नेता मांगीलाल गोदारा, महेंद्रसिंह, रामकिशन, कालूराम, ओमप्रकाश, प्रकाश जाखड़, मनीष तावनियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारी ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में 2 माह से बन्द है पीएचईडी के ट्यूबवेल, ग्रामीण पहुंचे बिजली विभाग, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा में वोल्टेज के कारण जल रही कृषि कुओं पर मोटरें, किसानों में नाराजगी।