Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-11 at 14.12.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। गांव बापेऊ में गुरूवार को ग्राम पंचायत भवन, राउमावि, राप्रावि नायक मोहल्ला, में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर 300 पौधे लगाए गए। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पूरे गांव में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण के दौरान सरपंच चेतनराम ज्याणी ने पौधा लगाकर अभियान प्रारंभ करते हुए ग्रामीणों से पौधारोपण की अपील की। इस दौरान पीईईओ किशनसिंह, ज्ञानाराम ज्याणी, उपसरपंच मालाराम सहित स्कूल स्टाफ देबुनाथ, सोमवीर, शिवरतन, नरेंद्र पीटीआई, बजरंगलाल जाट, राधा, संगीता, पंकज, सुशील कुमार, राजाराम, खेताराम व विद्यार्थियों सहित ग्रामीण उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया और इनके पालन का संकल्प भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ विद्यार्थियों, ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी ने की ग्रामीणों से पौधारोपण की अपील।

राउमावि में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में राजकीय डागा छात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिग्गाबास में पौधारोपण किया गया। शाला के प्रधानाचार्य महीपाल सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण होने के बारे में बताया। इस दौरान अनेक अभिभावकों ने भी पौधे लगाए। यहां अतुल सिखवाल, मोहनी स्वामी, मंजू देवी, रामप्यारी सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डागा राउमावि में बच्चों ने लगाए पौधे।