Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने बुधवार को मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों के नाम ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए। शाखा के कर्मचारी नेता कर्मचारी नेता हरपाल जाखड़ ने बताया कि पांचों विद्युत निगमों के तकनीकी कार्मिक पुरानी पेंशन योजना लागू करने, इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाने, आरजीएचएस योजना को निगम कार्मिकों पर राज्य सरकार के कार्मिकों के समान ही लागू करने, आईटीआई होल्डर कार्मिकों के लिए हार्ड ड्यूटी अलाऊंस लागू करने, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। विभाग के सूर्यप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन द्वारा 24 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद 21 अगस्त को जयपुर में विद्युत भवन का घेराव किया जाएगा। रामकिशन यादव ने बताया कि इस दौरान विभाग के अनेक कार्मिक शामिल हुए व ओपीएस का हक देने की मांग की।