Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। केवल जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रतिवर्ष मैरिट देकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है यहां स्थित शिक्षण संस्थान भारती निकेतन ने। हर साल भारती निकेतन की कक्षा दसवीं में नौ से आने वाले विद्यार्थियों के 40 प्रतिशत अंक वृद्धि हो या दसवीं के परिणामों में विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हो, ऐसे चमत्कार इस कक्षा में हर वर्ष देखने को मिल रहें है। आज की इस विशेष खबर में हम जानते है एक भी विद्यार्थी फेल नहीं होने वाली इस कक्षा की स्पेशलिटी को। भारती निकेतन स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन समूह का सपना है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र पूरे प्रदेश में शिक्षा में टॉपर्स का क्षेत्र बने। इसके लिए विद्यालय में लगातार रिसर्च के साथ विशेष टैक्निक विकसित की गई है। कक्षा में विषयों के विशेषज्ञों द्वारा लगातार इस टैक्निक को और अधिक अपडेट किया जाता है एवं यही कारण है कि गत वर्ष दसवीं कक्षा में विभिन्न स्कूलों में एक साल फेल होने के बाद भारती निकेतन की कक्षा दस में प्रवेश लेने वाले 50 से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ पास हुए है। अपने स्तर पर पढ़ाई करने वाले वो विद्यार्थी जिनके दसवीं में प्रतिशत बेहद कम बने हो, वे भी अपने अंक, प्रतिशत सुधारने के लिए भारती निकेतन में प्रवेश ले रहे है। अनेकों ऐसे उदाहरण है जिनमें बच्चों ने अपने गत वर्ष के मुकाबले 40 प्रतिशत तक बोर्ड परीक्षाओं में अंक वृद्धि प्राप्त की है। विद्यालय में प्रत्येक बच्चे पर अनुभवी एवं सुप्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है और यही कारण है कि भारती निकेतन श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के टॉपर्स बच्चों के प्रवेश का केन्द्र बिंदू बन चुका है।
कक्षा दसवीं में प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा का अंतिम मौका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन द्वारा प्रवेशोत्सव के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा का अंतिम मौका दिया जा रहा है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कक्षा नौ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी कक्षा में टॉप पांच स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के लिए भारती निकेतन में प्रवेश लेने पर विशेष स्कॉलरशिप दी जा रही है। यह योजना अंतिम चरण में है एवं पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्कॉलरशिप के सिमित प्रवेश पूर्ण होने वाले है। ऐसे में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए अब दसवीं में नि:शुल्क शिक्षा लेने का यह अंतिम सुनहरा मौका है।
(बिजनेस प्लस न्यूज)