Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 20.33.12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। कस्बे के वाल्मिकी मोहल्ले में आयोजित की गई वाल्मिकी प्रीमियर लीग का आयोजन धुलंडी के दिन सोमवार को हुआ। आयोजक निर्मल वाल्मिकी ने बताया कि चार टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में पला मैच अवतार रायल्स ने लक्की इलेवन को हराया एवं दूसरे मुकाबले में वीर एकलव्य टाइगर्स ने साक्षी वारियर्स को हराया। फाईनल मुकाबले में वीर एकलव्य ने अवतार रायल्स को कड़े मुकाबले में हराया और वाल्मिकी प्रीमियर लीग की विजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान  पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद लोकेश गौड, मघराज पार्षद, आसीफ छींपा, दिनेश, इमरान राइन, मोंटी बन्ना, पिंकू, रवि माली, लियाकत भाटी, विनोद कुमार राणा, शाकिर चुनगर, बृजलाल तावणियां आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। आयोजन समिति के रोहित मलघट, विशाल तेजी, मनीष चावरिया, विक्रम, ऋषिराज तेजी, जीवराज, किशन मलघट, पुखराज तेजी आदि ने आभार जताया। आयोजन में कोमेंटर सोनू मुगल, अक्षत पारिक रहे एवं एम्पायर की जिम्मेदारी राजू धोबी, रहीम, विक्रम दुसाद आदि ने निभाई। आयोजन के दौरान बनाई गई दर्शक दीर्घा, ग्राऊंड व्यवस्था आदि ने खासी प्रशंसाएं प्राप्त की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता बनने के बाद खुशियां मनाते खिलाड़ी।