Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240326-WA0045
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में गणगौर मेला समिति संस्कृति की संवाहक बनी है एवं इस समिति को गणगौर उत्सव के लिए अनेकानेक साधुवाद है। यह बात कही कस्बे के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ कर सामाजिक कर्तव्यों को पूर्ण करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने और मौका था गणगौर मेला समिति द्वारा वितरण किए जाने वाले 101 गणगौर-ईसर-भायाजी की प्रतिमाओं के वितरण का। लकड़ी से बनी ये प्रतिमाएं लेने के लिए क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह रहा एवं बड़ी संख्या में युवतियां महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्याम महर्षि, तुलसीराम चौरडिया, जगदीश स्वामी, महावीर माली, रामचंद्र राठी, बजरंग सोमाणी, भंवरलाल दुग्गड़, बजरंग सेवग, रामचंद्र मोदी, सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह खीची, मनोज गुंसाई, ओमप्रकाश राजपुरोहित आदि मौजूद रहे। मेला समिति व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने सभी का आभार जताया एवं आगामी 11 व 12 अप्रेल को होने वाले गणगौर के मेले की जानकारी दी। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडली, माहेश्वरी महिला मंडल, राधिका सत्संग समिति सहित कई महिला संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रही। इन 101 सेट में 5 सेट माहेश्वरी महिला समिति द्वारा वितरण किया गया है। सभी ने गणगौर उत्सव की संस्कृति को सहेजने एवं बढ़ाने के लिए मेला समिति का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रही महिला शक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर लेकर हर्षीत दिखी महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों में भी गणगौर के लिए खासा उत्साह।