Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 20.35.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक ही टाइम्स की सबसे बड़ी ताकत है और यही ताकत सकारात्मक दिशा में लगी हुई है। मंगलवार को क्षेत्र के एक युवक के घर से निकलने के बाद ढूंढने के लिए परेशान परिजनों के लिए टाइम्स के पाठक राहत बने है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतवासी के उपसरपंच ओमप्रकाश ज्याणी ने बताया कि बाड़ेला निवासी प्रेमसिंह की गुमशुदगी के बाद उसके परिजन देर रात को उसे ढूंढ़ते हुए अमृतवासी पहुंचे थे ऐसे में मानवता के नाते उनकी मदद करते हुए ढूंढ़ने के प्रयास में शामिल हुए। लेकिन युवक मंगलवार दोपहर तीन बजे तक नहीं मिला। ऐसे में टाइम्स में खबर प्रकाशन के लिए आग्रह किया गया एवं यह खासी असरदार रही। टाइम्स में खबर प्रकाशन के थोड़ी देकर बाद ही रामसरा रेलवे स्टेशन के पास गुमशुदा युवक की पहचान कर ली गई। रामसरा रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे कार्मिक ने ट्रेन पकड़ने की फिराक में घूम रहे प्रेमसिंह को खबर पढ़ने के बाद पहचान लिया एवं उसे बैठाते हुए खबर में प्रकाशित नम्बरों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे एवं उसे अपने साथ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक प्रेमसिंह परिवार में हुए सामान्य मनमुटाव में नाराज होकर घर से निकला था। युवक के मिलने के बाद परिजनों ने रेलवे कार्मिक एवं टाइम्स का आभार जताया है।