Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव सातलेरा में गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोह में विधायक ने आयुर्वेद को पुरातन भारत का श्रेष्ठ विज्ञान बताते हुए ईलाज का सर्वोत्तम पद्धति बताई। ताराचंद ने कहा कि आयुर्वेद में साइड इफेक्ट वाला कोई रिवाज ही नहीं है। जिसके कारण ही आज पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपना रही है। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम रामावत शामिल हुए। रामावत ने आयुर्वेद के बारे में विभिन्न जानकारियां देते हुए समाज में इसे पूरे विश्वास के साथ अपनाने की प्रेरणा दी। स्व. लाधुराम जाखड़ व स्व.चुनाराम जाखड़ की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा गांव में औषधालय के निर्माण के लिए भूमिदान देने पर विधायक व विभाग ने दानदाता परिवार का आभार जताया। विधायक द्वारा सातलेरा के आयुर्वेद औषधालय की चारदीवारी का निर्माण करवाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मीणा, पार्षद विनोदगिरी गोस्वामी, बजरंगलाल सारस्वत, सरपंच जसवीर सारण, पृथ्वीराज राजपुरोहित, नरेश सारस्वत, महेश राजोतिया, भगवानसिंह लख़ासर, डॉ जगदीश भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने विभागीय अधिकारियो के साथ किया चिकित्सालय का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान विधायक व विभाग के अधिकारियों ने भूमि दान देने वाले जाखड़ परिवार का भी आभार जताया।