Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

तीन साल के गर्वित ने गाया सबसे तेज हनुमान चालिसा, बनाया रिकॉर्ड। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व भिवंडी प्रवासी दीपा व चंद्र बलदेवा के तीन वर्षीय पुत्र गर्वित ने अपने पूरे परिवार को गर्वित किया है। अपनी एज कैटेगरी में गर्वित ने वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉडर्स में स्थान हासिल किया है। गर्वित ने 3 मिनट 28 सैकंड में हनुमान चालीसा बोलने का रिकॉर्ड बनाया है। चंद्र बलदेवा ने बताया कि वर्ल्डवाइड की साइट पर ऑनलाइन आयोजित एक प्रतियोगिता में गर्वित का वीडियो भेजा। जिसमें गर्वित ने रिकॉर्ड बनाया। प्रतियोगिता का परिणाम करीब 5 माह बाद आया और गर्वित के परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। गर्वित की माता दीपा ने बताया कि बालक को हनुमान चालीसा के साथ-साथ रुद्राष्टकम, शिव तांडव की कुछ लाइन, कुछ श्लोक भी आते हैं। श्रीडूंगरगढ़ से मनोज डागा व नवरत्न प्रजापत सहित अनेक जानकारों ने परिजनों को शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन वर्ष की एज कैटेगरी में गर्वित ने गाया सबसे तेज हनुमान चालिसा।

राउमावि धनेरू में बालिकाएं साइकिल पाकर हुई प्रसन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धनेरू में कक्षा 9 व 10 की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि सरपंच मोहन स्वामी ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्ररेणा दी। स्वामी ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षण तक पढ़ने की बात बालिकाओं से कही। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कालेर ने बालिकाओं को कठीन परिश्रम व नियमित अध्ययन के साथ परीक्षाओं की तैयारी की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में बालिकाओं को सौंपी साईकिलें, छात्राएं हुई प्रसन्न।

गांव रीड़ी में अयोध्या दर्शन कर लौटे यात्रियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी से गत 24 फरवरी को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई बस 61 यात्रियों को रामलला के दर्शन करवा आज लौट कर गांव पहुंची। ग्रामीणों ने रामधून पर झूमते हुए यात्रियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा व बुजुर्ग मौजूद रहें और जमकर ढोल नगाड़ों पर झूमे। सभी यात्रियों को फूलमालाएं पहनाई गई और गांव में जय श्री राम के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान गांव के पेमाराम जाखड़, सत्यनारायण भारद्वाज, हड़मानाराम शर्मा, गणेशनाथ, विष्णुनाथ, जगदीश प्रसाद, लालचंद जाखड़, बाबूलाल नाई, पार्वती व पूजा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में रामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत किया ग्रामीणों ने, लगाए जयकारे।