Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 फरवरी 2024। ये खबर श्रीडूंगरगढ़ में तेज आवाज के साथ धनधनाते हुए गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवारों व तेज आवाज में फिल्मी गाने या गीत बजाते हुए चलने वाले वाहन चालकों के लिए है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने आगामी सोमवार से कस्बे में बेवजह ध्वनि प्रदूषण करने वाले बाइक चालकों व वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इंद्रकुमार ने हिदायत देते हुए कहा कि बाइक चालक अपनी बाइकों में से साइलेंसर निकलवा लेवें व पिकअप, ऑटो व अन्य वाहनों में तेज गाने बजाने से चालक बाज आए। उन्होंने कहा कि बेवजह आमजन को परेशान व प्रभावित करने वाले चालकों से अपील है कि वे तुरंत ऐसी हरकतें बंद करें। थानाधिकारी ने कहा कि किसी अस्पताल व स्कूली क्षेत्र के आस-पास से भी ऐसे वाहनों के गुजरने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने अपने स्टाफ को ऐसे वाहन सीज करने व उनके चालान काटने के निर्देश दिए है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ शहर के कई मोहल्लों की गलियों में शाम से देर रात तक तेज आवाज में घूमती बाइकों की शिकायत अनेकों बार नागरिकों ने थाने में की है। थानाधिकारी ने टाइम्स से बातचीत में नागरिकों को इस समस्या का पूर्ण समाधान करने का आश्वासन दिया है।