Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा अवैध तरीक से पैसे कमाने के चक्कर में गैरकानूनी राह पकड़ते नजर आ रहे है। ऐसे ही युवाओं को तीन थानों में अलग अलग कार्रवाहियों में गिरफ्तार किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही में एएसआई पूर्णमल ने कस्बे के मोमासर बास निवासी 28 वर्षीय धनपतसिंह राजपूत को अवैध पर्ची सट्टा करवाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजकीय चिकित्सालय के पास से पकड़ा गया एवं उससे पर्ची, पेन व 750 रुपए भी जब्त किए गए। इसी प्रकार शेरूणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही में एएसआई राजकुमार ने गांव पूनरासर में सार्वजनिक रूप से ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए पुनरासर निवासी 40 वर्षीय कानूनाथ एवं 32 वर्षीय राजूनाथ को गिरफ्तार किया है एवं आरोपियों से ताशपत्ती के साथ 660 रुपए भी जब्त किए है। जिले के बीछवाल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही में एएसआई सुभाषचंद्र ने क्षेत्र के गांव रीडी निवासी 34 वर्षीय शंकरलाल भार्गव को भी पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी इन दिनों बीकानेर के ही बंगलानगर में रहता है एवं सोमवार को भुट्टों के चौराहे पर पर्ची सट्टा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे पर्ची पेन व 340 रुपए जब्त किए है।