Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। क्षेत्र में रफ्तार का कहर हाईवे हो या ग्रामीण सम्पर्क सड़कें हर और देखने को मिल रहा है। हाईवे पर हादसों की खबरों के बीच एक खबर गांव जालबसर से नक्कोदेसर जाने वाली ग्रामीण सम्पर्क सड़क पर भी बोलेरो एवं बाईक की टक्कर की खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कालू निवासी युवक लालनाथ सिद्ध अपनी मोटरसाईकिल पर गांव जालबसर से नकोदेसर की रोड़ पर खड़ा था। तभी वहां आई एक बोलेरो के चालक ने उसकी खड़ी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में लालनाथ को गंभीर चोटें आई एवं उसे बीकानेर रैफर किया गया। अभी भी युवक कोमा में है। इस संबध में घायल युवक लालनाथ के चाचा रामचंद्र नाथ ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
झंवर बस स्टैण्ड़ पर ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। सोमवार को कस्बे के झंवर बस स्टैण्ड पर हुई ट्रेलर एवं कार की टक्कर में कार सवार घायल युवक के भाई ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना निवासी मोडाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामकिशन अपने साथी के साथ साईड में चल रहा था। तभी वहां आए ट्रेलर ने उसके भाई की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे रामकिशन एवं उसके साथी को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार करेगें।