Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। जिले के लूणकरणसर थाने में एक पीड़ित ने सोने-चांदी के गहनों, मोबाइल फोन सहित पत्नी को घर आकर ले जाने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र निवासी 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लूणकरणसर के गांव भादवा निवासी 40 वर्षीय पन्नाराम पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 साल पहले कलावती के साथ हुआ। उसका दाम्पत्य जीवन का अच्छी तरह से निर्वहन हो रहा था और दोनों तीन संताने हुई। वह अपने भाई लिछमणराम के साथ 28 नवंबर 2023 को मजदूरी के लिए खेत पर गया हुआ था। घर में उसकी माता गोरा देवी, पत्नी कलावती व भाई की पत्नी धापूदेवी तथा बहन संतोष थे। तभी करीब 6.30 बजे धीरदेसर चोटियान निवासी ओमप्रकाश व उसके पिता भगवानाराम, माँ सरोज देवी, दादी केसरदेवी पत्नी नथाराम, भगवानाराम का भाई मांगीलाल व उसकी पत्नी संतोष, बाना निवासी तोलाराम गाड़ी लेकर उसके घर आए। उसकी पत्नी कलावती ने घर में सभी को बताया कि धर्मभाई के घर विवाह है तो वह सुबह तक आ जाएगी। कलावती माता व छोटी बहू धापू से विवाह में पहनने के लिए सोने की आड, बाली, लूंग, रखड़ी, मोहर, टड्डा व चांदी की पाजेब, 20 हजार का फोन साथ ले गई। उसने विश्वास दिलाया कि विवाह के बाद लौटा देगी। पीड़ित की पत्नी कलावती आरोपियों के साथ गाड़ी में सवार होकर उनके साथ गांव धीरदेसर चोटियान चली गई। सुबह जब नहीं लौटी तो परिवादी ने फोन किया तो उसने लौटने से मना करते हुए कहा कि ओमप्रकाश ही उसका पति है और वहीं रहेगी। आरोपियों ने साठगांठ से षड्यंत्र रचकर पत्नी सहित सोने चांदी के गहने मोबाइल फोन की ठगी कर ली। लूणकरणसर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया और मामले की जांच एएसआई बजरंगलाल को सौंप दी है।