Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 12.30.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2022। लालमदेसर छोटा निवासी श्रवणराम मेघवाल की पत्नी 25 वर्षीय सुमन व 3 साल के पुत्र सुरेन्द्र का शव शुक्रवार सुबह खेत में बनी डिग्गी में तैरता मिला। सेरूणा थाना पुलिस ने दोनों शव श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में रखवाए और परिजनों को सूचना दी। मृतका के भाई शंकरलाल मेघवाल निवासी बेरासर, नोखा ने मृतका के पति सहित सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना गुरूवार रात करीब तीन बजे के आसपास नारसीसर की रोही में स्थित खेत की है। सेरूणा पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ गोमाराम जाट को सौंप दी गई है।