Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। दीपावली के दिन शास्त्रों में श्रीमहालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं धनतेरस एवं दीपावली का पूजन के लिए राशि के अनुसार मुहूर्त पंडित रामदेव उपाध्याय के साथ-
जानें अपनी राशि के अनुसार पूजन मुहूर्त एवं दीपक संख्या विधान-
१.मेष- यदि आपकी या आपके व्यापार की मेष राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान मेष राशि वालों को 09 या 108 संख्या में दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
२.वृषभ– यदि आपकी या आपके व्यापार की वृषभ राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान वृषभ राशि वालों को 06 या 42 संख्या में दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
३.मिथुन– यदि आपकी या आपके व्यापार की मिथुन राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, मिथुन, सिंह,वृश्चिक, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान मिथुन राशि वालों को 50या 05 संख्या में दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
४.कर्क– यदि आपकी या आपके व्यापार की कर्क राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान कर्क राशि वालों को 11 या 5 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
५.सिंह- यदि आपकी या आपके व्यापार की सिंह राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, मिथुन,सिंह, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान कर्क राशि वालों को 10 या 100 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
६.कन्या– यदि आपकी या आपके व्यापार की कन्या राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान कन्या राशि वालों को 50 या 100 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
७.तुला– यदि आपकी या आपके व्यापार की तुला राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान तुला राशि वालों को 42 या 100 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
८.वृश्चिक– यदि आपकी या आपके व्यापार की वृश्चिक राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान वृश्चिक राशि वालों को 09 या 108 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
९.धनु– यदि आपके या आपके व्यापार की धनु राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान धनु राशि वालों को 21 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
१०.मकर- यदि आपके या आपके व्यापार की मकर राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान मकर राशि वालों को 80 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
११.कुंभ- यदि आपके या आपके व्यापार की कुंभ राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान कुंभ राशि वालों को 44 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।
१२.मीन- यदि आपके या आपके व्यापार की मीन राशि है तो आप श्री महालक्ष्मी पूजन मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक आदि में से किसी भी लग्न में कर सकते हैं। पूजा के दौरान मीन राशि वालों को 21 दीपक प्रज्वलित करने चाहिए।

राजगुरु पंडित रामदेव देवीलाल उपाध्याय
09414429246