Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2023। खेल ही वह माध्यम है जिससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं जीवन में मिलनी वाली हार-जीत का अभ्यास होता है। यह बात कही क्षेत्र के भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने कस्बे के राउमावि खेल मैदान में और मौका था शिक्षा विभाग की तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह का। कस्बे की सरस्वती उमावि के संयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में सारस्वत मुख्य अतिथि रहे एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने अध्यक्षता की। इस मौके पर राउमावि प्राचार्य आदुराम जाखड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनीयां, भवानी सिंह बीका आदि भी विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रहे। संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र चूरा ने बताया प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय ने नव जागृति शिक्षण संस्थान लिखमीसर उतरादा को 17 रन से हराया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ तहसील की 11 टीमें भाग ले रही है। इन टीमों के विजेता एवं उपविजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तर पर सभी ब्लाक से दो दो टीमें आएगी। जिनमें एक टीम तो तहसील स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम पूरी ही होगी एवं दूसरी टीम में 8 खिलाडी उपविजेता टीम के एवं 8 खिलाड़ी बाकी की टीमों से सलेक्शन के माध्यम से शामिल किए जाएगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चूरा ने किया सारस्वत का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदघाटन समारोह को संबोधित करते ताराचंद सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारस्वत ने घुमाया बल्ला, खेला शाट।