Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2023। जिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ी जिले पर श्रीडूंगरगढ़ का डंका बज रहा है। रायसर में स्थित विवेक टेक्नो स्कूल में मंगलवार को पूर्ण हुई 67वीं जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयुवर्ग में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गावं कित्तासर स्थित टैगौर स्कूल की टीम विजेता एवं गांव लिखमीसर उत्तरादा स्थित नवजागृति स्कूल की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के बिच हुए फाईनल मुकाबले में टैगोर ने नवजागृति को 25-7, 25-12, 25-11 के सीधे तीन सेटों में हराया व जिला स्तर पर गोल्ड़ हासील किया। टैगोर ने यह खिताब लगातार तीसरे साल हासील किया है एवं स्कूल की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 वर्षीय वालीवाल में क्वार्टर फाईनल तक पहुंची। बुधवार को विजेताओं के स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया गया। संस्थाध्यक्ष सोहनलाल गोदारा इन खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सलेक्ट हुए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। निदेशक राजूराम बिडासरा ने इस सफलता के लिए कोच रामकरण जाखड़ को बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक स्टाफ ने भी खिलाडियों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कित्तासर में विजेताओं का किया गया अभिनंदन।