Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। हाइवे सहित सड़कों के किनारे रामदेवरा सहित अनेक देवी देवताओं के दर्शनार्थ जाते श्रद्धालुओं की भीड़ के समय नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए कार्रवाईयां प्रारंभ कर दी हे। बता देवें देर रात करीब 11 बजे दो जातरू एक पिकअप से घायल भी हुए। बीती रात ड्यूटी ऑफिसर सुरेश कुमार गुर्जर ने टीम के साथ गश्त के दौरान दो जनों को नशे में वाहन चलाने व एक को नशे में उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ कर हवालात में बंद किया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घुमचक्कर पर राहगिरों से गाली गलौच करते हुए रोहित वाल्मीकि निवासी रामगढ़ शेखावाटी को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक अपनी रिश्तेदारी में मोमासर बास आया हुआ है और रात को नशे में उत्पात मचाया तो टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़कर थाने पहुंचाया। वहीं गांव दुसारना का 23 वर्षीय युवक अशोक जाट घुमचक्कर पर शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं नापासर निवासी 24 वर्षीय भैराराम जाट को शराब के नशे में तेज गति में पिकअप चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।