Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय बैठक सोमवार को कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में व्यंग्य बाणों के बीच छह जनों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं दोनो ब्लाक अध्यक्षों के सामने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव फुसाराम गोदारा, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव मनीष मक्कासर ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता से ही पार्टी को सफलता मिलने की बात कही एवं सभी से एकजुटता का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध एवं सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू आभार ज्ञापित किया व संचालन विमल भाटी ने किया। कार्यक्रम में दावेदार अपने अपने सर्मथकों के साथ पहुंचें। और सभी दावेदारों ने भी एक स्वर में किसी भी टिकट मिले एकजुटता के साथ पार्टी को जिताने का आह्वान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में मंगलाराम गोदारा, हरिराम बाना, मूलाराम भादू, सुरजमल भूंवाल हुए अपने अपने सर्मथकों के साथ शामिल।

इन्होंने किया आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रत्याशी बनने के लिए सभा में श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, पूर्व प्रधान सूरजाराम भूंवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा व मुनीराम दुसाद ने अपने आवेदन दिए। अगर पार्टी इन आवेदनों को ही आधार बनाती है तो क्षेत्र में कई दावेदार माने जाने वाले नाम पीछे रह गए है वहीं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा परिवार से स्वंय गोदारा या उनके पुत्र केशराराम गोदारा या पुत्रवधु सावित्रीदेवी गोदारा इनमें से किसका नाम आगे आए यह संशय भी दूर हो गया है। हालांकी कई नाम बंद लिफाफों में सीधे प्रभारियों को भी दिया जा सकता है अत: दावेदारी इन छह ने ही की है या और भी दावेदारी हुई यह तय नहीं हुआ है। सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इन छह नामों के अलावा युवा नेता केशराराम गोदारा, राजेन्द्र बापेऊ के आवेदन भी प्राप्त हुए है।

स्थान बदला, सर्मथकों के साथ आए, व्यंग्य बाण चलाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के प्रभारियों की मौजूदगी में दावेदार अपने अपने सर्मथकों के साथ पहुंचें और एकजुटता की बात तो की। लेकिन इस दौरान व्यंग्य बाण भी एक दूसरे पर चलाए गए। हालांकी पहले यह बैठक गणपति धर्मकांटे पर होनी तय की गई थी लेकिन बाद में अन्य दावेदारों के विरोध को देखते हुए जिलाध्यक्ष एवं प्रभारियों ने किसी एक नेता के यहां नहीं बल्कि सार्वजनिक स्थल पर रखने का निर्णय लिया एवं बैठक तेजा मंदिर में हुई। बैठक के दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अन्य दावेदारों पर टिकट नहीं मिलने पर किसी की जयपुर वापसी व किसी के दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जाने का व्यंग्य किया। वहीं मूलाराम भादू ने घर के बड़ेरों पर सबको साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी नहीं निभाने पर यह हालात बनने का टोंट मारा। हरिराम बाना ने खूद का भला छोड़ कर अब तो केवल पार्टी का हित सोचने की बात कही। इस दौरान सर्मथकों ने भी एक दूसरे पर व्यंग्य छोड़े और बैठक में खूब ठहाके भी लगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा प्रभारी व प्रदेश सचिव ने किया एकजुटता का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव फुसाराम गोदारा ने बताई पार्टी को जितवाने की जरूरत।