Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। गांव सेरूणा में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने रविवार को प्रधान कोटे से ब्राह्माणी माता मंदिर में निर्मित टिन शेड, चारदीवारी व भव्य दरवाजे का लोकार्पण किया। गोदारा ने समारोह में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने राज्य की महिला, युवा, विद्यार्थी, व्यापारी व किसान सहित हर वर्ग को सीधे लाभ से जोड़कर सरकार में आम आदमी की भागीदारी बढ़ाई है जिससे लोकतंत्र मौजूद हुआ है। इस बार सरकार को रिपिट करने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ग्रामीणों ने गोदारा का साफा व फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने प्रधान कोटे से करवाएं गए अनेक विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी विकास योजनाओं में भागीदारी निभाने की बात कही। इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, भंवरसिंह चन्द्रावत, सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी का भी साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच चिमनाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू, ईश्वरराम गाट, पेमाराम गोदारा, कल्याणसिंह चौहान, भंवरलाल भादू, भागुनाथ सिद्ध, राजूनाथ सिद्ध, सिकन्दर अली, गोकुल गाट, इमरताराम साई, भंवरलाल साई, खेताराम साईं, खेताराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, तारूराम मेघवाल, मुखराम मेघवाल, आशुराम सांसी, उमर खां, मांगीलाल भादू, सुरजाराम भादू, सरदाराराम भादू, मूलाराम गोदारा, गजानन्द सारस्वत, किशनलाल सारस्वत, मोहनलाल खाती, श्रीभगवान स्वामी, रामकिशन गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।