Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। शनिवार 19 अगस्त की सुबह क्षेत्र में हुए सामाजिक आयोजनों की खबरें पढ़ें एक साथ न्यूज एक्सप्रेस में, और देखें विभिन्न आयोजनों के फोटो।
गांव आडसर में होगा निशुल्क चिकित्सा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव आडसर में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता नगराज तातेड़ की प्रथम पुण्यतिथी पर रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर के प्रबंधक सुर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि 20 अगस्त, रविवार को आडसर गांव के जैन भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजकुमार सुथार एवं डाक्टर प्रवीण गुप्ता सेवाएं देते हुए निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परार्मश देगें।
सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथी मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। शुक्रवार को कस्बे के रमन आईटीआई में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथी मनाई गई। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश ड़ाला एवं 1945 में हुई प्लेन दुर्घटना में उनका देहांत माने जाने की जानकारी दी। घिंटाला ने बोस को आज भी राष्ट्र के जीने की प्रेरणा देने वाला व्यक्तित्व बताया। इस मौके पर शिक्षक राकेश, सुरतसिंह, कानाराम आदि ने भी विचार रखे एवं विद्यार्थियों ने बोस को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से देश प्रथम की प्रेरणा ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में किया सुभाषचंद्र बोस को नमन।

हरियाली तीज का उत्साह, देखें फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन की तीज को शनिवार को हरियाली तीज के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाएं, युवतियों द्वारा विभिन्न पार्कों, मंदिरों, स्कूलों आदि में पहुंच कर वहां लगे झूलों का आंनद लिया जा रहा है। साथ ही तीज के सिंजारा भी बहन-बेटियों को करवाए जा रहे है। इस मौके पर मिठाईयों की दुकानों में देशी व्यंजन सात्तू की बिक्री भी जोरों पर है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने बनाए पर्यावरण संरक्षण के चित्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीज पर लगाई मेहंदी, किया प्रतिभा प्रदर्शन।