Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। किसान नेता एवं पूर्व उप जिला प्रमुख, पूर्व नोखा प्रधान जेठाराम डूड़ी की 29वीं पुण्यतिथी पर शनिवार को क्षेत्र के तेजा मंदिर धर्मशाला में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के किसान नेताओं ने पार्टी भेद भूल कर सामूहिक रूप से डूड़ी को याद किया एवं उनसे प्रेरणा लेकर गरीब, पिछड़े व किसान वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए सकारात्मक राजनीति करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजन यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने की एवं पूर्व प्रधान भागुराम सहू, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, किसान नेता श्यामसुंदर आर्य, कांग्रेस नेता विमल भाटी, मोडाराम तर्ड, जयलाल नैण, श्रवणराम भामू, मोहनलाल भादू, सावंरमल महिया, परसाराम बाना, शिवलाल भादू, रेवन्तराम खिलेरी, खियांराम गोदारा, जगराम बाना, शंकर भुवाल, हड़मान भादू, गोपीराम भादू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। सभा से पूर्व कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में यूथ टीम ने भी तेजा मंदिर पहुंच कर डूड़ी को श्रृद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता की विधायक गिरधारीलाल महिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौन के साथ दी श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए डूडी की श्रृद्धांजलि सभा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम बाना की अगुवाई में यूथ टीम ने भी दी श्रृद्धांजलि।