Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। क्षेत्र के किसान इन दिनों बिजली की इतनी अधिक कमी झेल रहे है कि अब थोड़ी सी राहत पर भी खुशियां मना रहे है। किसानों की हालत यह है कि बिजली की कमी से हो रहे बडे़ नुकसान को भूलने के लिए अब और अधिक नुकसान नहीं होने में ही खुश हो रहे है। शुक्रवार को गांव दुसारणा में 33केवी जीएसएस पर रखे हुए दोनो पावर ट्रांसफारमर आग की चपेट में आ गए थे एवं वहीं दूसरी और गांव बाना में सराणा जोहड़ जीएसएस पर कल से सिंगल फेस सप्लाई पुरी तरह से बंद पड़ी थी और दोनो ही जगहों पर ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं से राहत की गुहार लगा रहे थे।
24 घंटे में पहुंचें नए पावर ट्रांसफारमर, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। शुक्रवार को गांव दुसारणा के 33केवी जीएसएस पर रखे हुए दोनो पावर ट्रांसफारमर आग की चपेट में आ जाने से जीएसएस के अधीन आने वाले करीब 600 टयुबवैलों पर भारी संकट आ गया था। ऐसे में ग्रामीणों की समस्याएं देखते हुए क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने आग बुझने से पहले ही अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित प्रभाव से नए ट्रांसफारमर पहंचाने की मांग की थी। सैंकड़ों ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम को विधायक सेवा केन्द्र पहुंच कर तुंरत ट्रांसफारमर दिलवाने की मांग भी की थी। वहीं दूसरी और किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस संबध में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, आरएलपी नेता विवेक माचरा ने भी अपने अपने स्तर पर इस मांग को उठाया था। किसानों की आवश्यकताओं एवं नेताओं का दबाव देखते हुए निगम द्वारा 24 घंटे के अंदर जीएसएस पर दो नए पावर ट्रांसफारमर पहुंचा दिए गए है एवं उन्हें लगा कर चार्ज करने का कार्य भी शनिवार रात तक हो जाने की उम्मीद है। शनिवार को ट्रांसफ़ॉर्मर के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने अपने अपने नेताओं का आभार व्यक्त किया और डीजे पर विधायक गिरधारी महिया के गानों पर नाचते-गाते अपना उत्साह जाहिर किया व ट्रांसफारमर पहुंचने पर जूलूस के रूप में स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पावर ट्रांसफारमर जलने के बाद विधायक सेवाकेन्द्र पहुंचें दुसारणा के किसान, विधायक ने की अधिकारियों से वार्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर स्टैण्ड़ पर पहुंचें पावर ट्रांसफारमर, यहां से गांव तक ग्रामीणों ने जताई खुशी।

वार्ता के बाद शुरू हुई सराणा जोहड़ पर सप्लाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। गांव बाना की रोही में स्थित सराणा जोहड़ 33केवी जीएसएस पर शुक्रवार से सिंगल फेस सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान केशराराम गोदारा की अगुवाई में रविवार को भी सहायक अभियंता मुकेश मालू को कार्यालय में बुला कर वार्ता की। मालू ने ग्रामीणों को रिड़ी 132 पर ओवरलोढ़ होने के दौरान सिंगल फेस सप्लाई देने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया एवं समझाईश करते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान गोदारा ने सिंगल फेस सप्लाई पूर्णतया बंद करने पर रोष जताया एवं त्वरित प्रभाव से शुरू करने की मांग की। इस दौरान जीएसएस की सिंगल फेस सप्लाई शुरू करवाई गई एवं इस दौरान सरपंच बाना प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, कालूराम बाना, मदन लाल बाना सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवकाश के दिन भी हुई अधिकारियों से वार्ता, शुरू करवाई बाना के सराणा जोहड़ पर बंद पड़ी सिंगल फेस सप्लाई।

देखें वीडियो

https://fb.watch/mwjd6ewb3a/