Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में पदस्थापित कांस्टेबल रमेश थालोड़ का शव रामदेवरा स्थित रामसरोवर में मिला है। पयलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश पिछले करीब दो माह से थाने में गैरहाजिर था और पिछली 16 अगस्त को अपने परिजनों को जैसलमेर तारीख पेशी के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वह जैसलमेर नही पहुंचा था और गुरुवार से उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भी डाला गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव रामसरोवर तालाब में मिला है। ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखा तो पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को निकलवा कर रामदेवरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर एडिशनल एसपी मूल सिंह, पोकरण सीओ कैलाश विश्नोई, रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम भी पहुंच गए हैं और मृतक रमेश के परिजनों को सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि रमेश पिछले लंबे समय से आंत के इंफेक्शन से झुझ रहा था और इसी कारण पिछले करीब 2 माह से श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी गैर हाजिर था। रमेश थालोड़ का पैतृक गांव चुरू जिले में रतनसर है, जहां सूचना मिलने पर परिजन रामदेवरा के लिए रवाना हो गए हैं।