Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरुवार देर रात एक 18 वर्षीया युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए युवती की माँ ने मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव हेमासर निवासी सुमन स्वामी ने हाजिर थाना होकर रिपोर्ट दी। जिसमें अपनी 18 वर्षीया बेटी ज्योति को गांव सोनियासर मिठिया निवासी युवक शंकर स्वामी द्वारा बुधवार रात 1 से 3 बजे के बीच बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल की छात्रा थी और आरोपी भी वही पर पढ़ाता था। परिवाद में बताया गया कि आरोपी ने करीब 1 महीने पहले भी युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया था और परिजनों ने पिछले 10-12 दिनों से युवती को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सुपुर्द की है। विदित रहे कि छात्रा की भुवा की बेटी बहिन का ससुराल भी श्रीडूंगरगढ़ में है उसी परिवार में आरोपी युवक की भुवा भी ब्याही हुई है। और रिश्तेदारी में दोनों पहले से सम्पर्क में थे। वहीं दूसरी और स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छात्रा और आरोपी युवक दोनो का ही वर्तमान में विद्यालय से कोई लेना-देना नही है। आरोपी युवक स्कूल में बतौर ट्रेनी अध्यापक कुछ समय के लिए आया था लेकिन जुलाई में नया सत्र शुरू होने पर ही उसे हटा दिया गया था। इसी प्रकार छात्रा की करीब महीने भर पहले ही शिकायत आने पर परिजनों को सूचित करते हुए उसकी टीसी काट दी गई थी।